सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Army / जवान / सैनिक

क्या शहीद हुए जवान को सोशल मीडिया पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि की पोस्ट अपलोड करने से श्रद्धांजलि मिलती होगी क्या ? 

अब तक भारत माता की रक्षा के लिए कितने जवानों ने अपनी जान खुशी खुशी दे दी । दिन रात  ठंड हो या  बरसात अपनी जान की परवाह किए बिना जवान बॉर्डर पर अपनी जान हथेली पर लेकर खड़ा हुआ है । 

कब कहा से गोली आएगी और सीना चीर के चली जायगी  इसकी परवा किए बिना जवान खड़ा है । वापस अपने घर सुरक्षित जा पायेगा या नहीं उसे ये तक पता नहीं होता । कब कहा किस वक्त क्या होगा इसका खयाल किए बिना हम यहापार सुकून से जी सके इसलिए जवान हर रोज ब्रॉडर पर अपनी जान दे देते है । 


जिस जवान ने अभी-अभी अपनी जिंदगी जीने की शुरुआत की थी , दुनिया देखनी शुरू ही कर दी थी । उससे अपनी जिंदगी सिर्फ और सिर्फ हमारी रक्षा के लिए दे दी । 

और जब कोई जवान बॉर्डर पर अपनी जान दे देता है । तो हम सब उस जवान को श्रद्धांजलि देने के लिए व्हाट्सएप इंस्टाग्राम फेसबुक या जो भी हमारा सोशल मीडिया का अकाउंट उस पर 15 सेकंड या 30 सेकंड का एक वीडियो , या कोई पोस्ट तयार करते है उसके नीचे बड़े अक्षरों लिख देते है शहीद हुए जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि , ऐसा लिखकर कोई वीडियो या पोस्ट अपलोड कर देते है । और उस वीडियो पर दिन भर मैं कितने व्यू, लाइक या कमेंट आते हैं , ये देखते रहते है । क्या ऐसा करने से उस जवान को श्रद्धांजलि मिलेगी ? या ऐसे हालात में उसके परिवार का सहारा बनने से , उसके परिवार की ताकत बनने से मिलेगी। 

खुद को उसकी फैमिली की जगह रखकर थोड़ा सोचो हमारा क्या है हमे 1 से 2 दिनों तक दुख होता है और बाद में हम सब भूल जाते हैं । लेकिन लेकिन उसकी फैमिली को पूरी जिंदगी इसका दुख सहना पड़ता है । उसके घर वाले हर वक्त हर पल इस दुख से गुजर रहे होते हैं । जरा उस मां बाप के बारे में सोचो जिसने अपने  बुढ़ापे का सहारा खोया है । जरा उस बेटे के  बारे में सोचो जिसने अपने पिता का हाथ अपने सर से खो दिया है । 

जिस जवान ने  अपनी जिंदगी हमारे लिए कुर्बान कर दी हम उसके लिए हमारा फर्ज बनता है कि उसके परिवार का हम सहारा बने उसके परिवार की ताकत बनकर हमेशा उनके साथ खड़े रहे । 

आपके गांव मैं ,आपके कॉलोनी मैं या आपके घर के पास ऐसे बहुत से परिवार होगे जिन्होंने अपना जवान बेटा देश की रक्षा के लिए । खो दिया है , कभी वक्त निकाल कर इन्हे मिलने जरूर जाना , इनकी मदद जरूर करना क्या पता ऐसा करने से उसके जवान बेटे को श्रद्धांजलि प्राप्त हो 

  



टिप्पणियाँ

  1. हमारा तिरंगा इसलिए नहीं फहराता है कि हवा चल रही होती है, बल्कि हमारा तिरंगा उस जवान की आखिरी सांस से फहराता है, जो हमारे तिरंगे की रक्षा के लिए अपने प्राणों को युही न्योछावर कर देता है।

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

success story of p.v sindhu

परिचय  पी.वी सिंधु का पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है । पुसरला इनका सरनेम है । हिंदू 21वीं सदी की सबसे प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है और ये  बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और ओलपिक सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय पहली महिला है । साथ वर्तमान के रैंक में इनका नाम 7 वे स्थान पर आता है ।  इन्होंने जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रोंज मेडल हासिल किया है। रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनकी कास्ट को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया था । इन्हें अब तक ही अवार्ड  और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।  परिवार / बचपन पी.वी सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 भारत में आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में हुआ । इनके पिता का नाम पी.वी रामन और मां का नाम पी . विजया है । इनके माता-पिता दोनों ही नेशनल लेवल के वॉलीबॉल के खिलाड़ी रह चुके हैं । इनके पिता भारतीय वॉलीबॉल टीम के सदस्य थे और उन्होंने अपने शानदार खेल से 1986 मैं सिओल एशियन खेल में ब्रोंज मेडल हासिल किया था । खेलों में अपना योगदान देने के लिए उन्हें भारत सरकार ने 2002 में अर्जुन पुरस्कार से ...

Indian famous youtuber BB ki vines /एक रेस्टोरेंट में ₹500 से म्यूजिशियंस का काम करने से लेकर इंडिया की फेमस यूट्यूबर‌ बनने तक का पूरा सफर

परिचय  भुवन बाम जिसे लोग बीबी की वाइंस के नाम से जानते हैं । इंडिया के सबसे फेमस यूट्यूबर , कॉमेडियन , सिंगर , एक्टर , कंपोजर और सॉन्ग राइटर है साथ ही  यूट्यूब पर 10 मिलियन सब्सक्राइबर करने वाले वये इंडिया के पहले यूट्यूबर है । अगर आज के समय की बात की जाए तो  यूट्यूब पर इनके करोड़ों में सब्सक्राइबर हैं । आज बीबी की वाइंस कही नए यूट्यूबर के लिए रोल मॉडल बन गय हैं । आज इनके इंडिया के अलावा कही देशों मैं फैन फॉलवर्स मौजूद है ।  जन्म /बचपन/ परिवार   बीबी की वाइंस काजल भाभी जनवरी 1994 बड़ौदा ,गुजरात , इंडिया मैं एक मिडल क्लास फैमिली में  हुआ । जहां उनके पिता नॉर्थ इंडिया और माता महाराष्ट्र से बिलॉन्ग करती है । माता-पिता के अलावा उन्हें एक बड़ा भाई है जिसका नाम अमन है । बीबी की वाइंस के जन्म के बाद उनका पूरा परिवार भारत की राजधानी दिल्ली में शिफ्ट हुआ । जहां पर उन्होंने ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल दिल्ली से अपनी पढ़ाई पूरी हाई स्कूल के बाद कॉमर्स फील्ड में अपना एडमिशन लिया ।  एक रेस्टोरेंट में म्यूजिशियंस से की शुरुआत  बीबी की वाइंस ने अपनी तो एक की प...

Struggle story of Rohit zinjurke / सेल्समैन का काम करने से लेकर 1 स्टार बनने तक का सफर

 रोहित ने अपने वीडियो से लोगो के सामने अपनी एक अलग पहचान  बनाई है। रोहित attitude , slow motion, expression, and action के वीडियो  बनाते है सात ही इन्ह विडियो को लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है । आज रोहित को अपने टैलेंट के कारण हर कोई पहचानता है साथ ही  आज ये  लोगों के लिए  किसी superstar , film star से कम नही है । लेकिन रोहित का जीवन पहले से ही ऐसा नहीं था उन्होंने ये मुकाम कढ़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है ।      बचपन   रोहित का जन्म 9 अप्रैल 2000 सूरत (गुजरात) मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार मैं हुआ ।  परिवार मैं अभी केवल 3 लोग है रोहित  उनकी मां  और उनकी बहन रोहिणी जो की अभी कॉलेज में पढ़ती है  ।आगर बात की जाए उनके पापा की तो उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी कभी ली ही  नही , रोहित और उनकी मां से वे अलग रहते थे । हाल ही मैं उनकी मृत्यु हो गई है । रोहित की मां ने रोहित और उनकी बहन रोहिणी को खुद काम करके उन्हें ना सिर्फ पाला  बल्कि पढ़ाया लिखाया भी ।  रोहित ने आपनी स्कूल की पढ़ाई सूरत के ...