सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Brahmanandam kaise bane comedian actor / जीवित अभीनेताओं में से सबसे अधिक में करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड कैसे बनाया ब्रह्मानंदम ने ??

परिचय 

टॉलीवुड फिल्मों के कॉमेडी किंग कहलाने वाले ब्रह्मानंदम ऐसे कॉमेडियन है कि  फिल्मों में उनके कुछ बोलने से पहले ही उन्हें देखकर ही हंसी आती है । इनका नाम जीवित अभिनेताओं में से सबसे अधिक फिल्में करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड है  । इसी कारण इनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है । और सिनेमा जगत के योगदान के लिए उन्हें 2009 में भारत सरकार ने पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। 

आज ब्रह्मानंदम भारत के सबसे बड़े हास्य कलाकार हैं और वन ऑफ द हाईएस्ट पैड कॉमेडी एक्टर्स भी है । लेकिन क्या आपको यह बात पता है ब्रह्मानंदम भारत के उन अभिनेताओं में से एक हैं जिनका शुरुआती जीवन काफी कठिनाइयों  से भरा गुजरा है। 

बचपन

ब्रह्मानंदम का पूरा नाम  ब्रह्मानंदम कन्यकांति है । इनका जन्म 1 फरवरी 1956 मैं आंध्र प्रदेश गुंटूर ,सत्तेनापल्ली  जिले  मैं एक छोटे से गांव मुपलला मैं हुआ ।  उनके पिता का नाम नागालिगाचारी और मां लक्ष्मीनरसम्मा है  । 

बचपन से ही उन्हें एक्टिंग करने का बहुत शौक था । लेकिन अपने परिवार की आर्थिक परिस्थिति खराब होने के कारण उन्हें फिल्मी दुनिया में जाने के लिए घर से कोई प्रोत्साहन नहीं मिला । उनकी आर्थिक परिस्थिति खराब होने के बावजूद भी वह पढ़ते रहे । 

   शिक्षा 

 उनकी प्राथमिक स्कूल की पढ़ाई उनके ही गांव मुपलला मैं पूरी हुई आपने प्राथमिक पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया । उस समय वह उनके परिवार के पहले सदस्य थे जिन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन पूरा किया था। 

टीचर की जॉब की 

 ब्रह्मानंदम मैं अपना पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद एक कॉलेज में तेलुगु लेक्चरर की जॉब करने लगे । कॉलेज में लेक्चरर लेने के साथ-साथ मिमिक्री भी करते और अपने विद्यार्थियों को मिमिक्री करना और  कॉमेडी करना सिखाते थे । 

 अगर उनके कॉलेज में कोई भी प्रोग्राम होता था तो वह कॉमेडी और मिमिक्री करके सबको हंसा देते थे।  ब्रह्मानंदम कॉलेज में मिमिक्री  और कॉमेडी करते-करते एक्टिंग भी करने लगे । ऐसे ही एक बार इंटर कॉलेज ड्रामा प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर उन्होंने बेस्ट सपोर्टिंग आर्टिस्ट का प्राइज  हासिल किया था । यह प्राइज मिलने के कारण उनकी रूचि एक्टिंग में बढ़ गई । और उसके बाद उन्होंने छोटे-मोटे ड्रामा में काम करने शुरू कर दिए । 

फिल्म करियर की शुरुआत

 एक दिन वह मोदाबाई नाम के ड्रामा में एक्टिंग कर रहे थे। और उसी दौरान वहां पर तेलुगु फल्मों के जाने-माने डायरेक्टर जन्धयाला सुब्रमण्यम आए थे । ब्रह्मानंदम कि वहां पर एक्टिंग देखकर वह बहुत ही  प्रभावित हुए । और उन्होंने ब्रह्मानंदम को फिल्मों में काम करने की सलाह दी ।  और उन्होंने  1986 मैं अपनी आने वाली  फिल्म  चन्ताबाबाई के लिए साइन किया । हालाकि इस फिल्म में उनका एक छोटा सा रोल था । लेकिन लोगो  यह रोल काफी पसंद आया था । और इसी फिल्म से उनके फिल्म करियर की शुरुआत हुई ।  

फिल्मों का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 

 उसके बाद उनको 1987 मैं आई  डेब्यू फिल्म  अहो ना-पेलेन्टा !  के लिए साइन किया गया । इस फिल्म मैं एक्टिंग के कारण वह तेलुगू फिल्मों में मशहूर हो गए । लोगों ने उनकी एक्टिंग और कॉमेडी को बहुत पसंद किया । और इस फिल्म को देखकर कहीं फिल्मों के डायरेक्टर ने उन्हें फिल्मों के कई ऑफर दिए । वह एक के बाद एक फिल्म करते गए । और अपने एक्टिंग और कॉमेडी से लोगों का दिल जीतने गए। उन्होंने अब तक कई भाषाओं में फिल्मे  की है । उन्होंने अब तक 1100 से भी ज्यादा फिल्मे की है । और जीवित अभिनेताओं में सबसे ज्यादा फिल्म में करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है । और अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया है । 

 ब्रह्मानंदम दुनिया के जाने-माने ऐक्टरों में से एक है । हालांकि फिल्मों में इनका मेन रोल नहीं होता । लेकिन इनके बिना कॉमेडियन फिल्में आधी अधूरी रहती है ।  ब्रह्मानंदम भारत के सबसे बड़े 80 कलाकारों में से एक है । और यह भारत के वन ऑफ द हाईएस्ट कॉमेडी एक्टरों में से एक है । 

 परिवार    

ब्रह्मानंदम की पत्नी का नाम लक्ष्मी कनगनती है ।  और इनके दो बेटे भी है । एक का नाम राज और दूसरे का नाम सिद्धार्थ है । इन दोनों की भी शादी हो गई है और इनका पूरा परिवार एक साथ एक ही घर में रहता है। 

  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Success story of Dr. Vivek bindra / फुटपाथ पर बेचते थे डिक्शनरी

मशहूर मोटिवेशनल और बिजनेस कोच डॉ . विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय । बचपन मैं जिसने अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए फुटपाथ पर डिक्शनरी बेची आज वो  एशिया का सबसे बड़ा मोटिवेशनल स्पीकर बन गया ।   जिसने कभी अपना बिजनेस बचाने के लिय टॉयलेट साफ किया था  । आज उसकी  सलाह लेकर कितने बिजनेसमैन लाखों करोड़ों रुपयों मैं खेल रहे ।  बचपन  विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 मैं भारत के लखनऊ राज्य में हुआ । जब वो 2 से 3 साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई और उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली , इतनी छोटीसी उम्र मैं ही अपने मां बाप से बिछड़ गए । उसके बाद उनका पालन पोषण उनके दादा ने किया ।  उनको बचपन से ही स्पोर्ट का बहुत ही शौक था, जब वो कोई भी हरा वह मैच जीते थे तो उसे अपनी लाइफ से रिलेट करते थे उनका दिमाग इतना तेज था की बचपन से ही बिजनेसमैन की तरह काम करने लगा था ।  जब वो। 16 से 17 साल के थे तभी उन्होंने पार्ट टाइम बिजनेस करना शुरू कर दिया था । उन्होंने अपनी कॉलनी मैं होम ट्यूशन के पर्चे बाटने शुरू कर दिए ।  अपनी एक टीचर्स की टीम बनाई और और बच्चों को पढ़ान...

Struggle story of Rohit zinjurke / सेल्समैन का काम करने से लेकर 1 स्टार बनने तक का सफर

 रोहित ने अपने वीडियो से लोगो के सामने अपनी एक अलग पहचान  बनाई है। रोहित attitude , slow motion, expression, and action के वीडियो  बनाते है सात ही इन्ह विडियो को लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है । आज रोहित को अपने टैलेंट के कारण हर कोई पहचानता है साथ ही  आज ये  लोगों के लिए  किसी superstar , film star से कम नही है । लेकिन रोहित का जीवन पहले से ही ऐसा नहीं था उन्होंने ये मुकाम कढ़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है ।      बचपन   रोहित का जन्म 9 अप्रैल 2000 सूरत (गुजरात) मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार मैं हुआ ।  परिवार मैं अभी केवल 3 लोग है रोहित  उनकी मां  और उनकी बहन रोहिणी जो की अभी कॉलेज में पढ़ती है  ।आगर बात की जाए उनके पापा की तो उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी कभी ली ही  नही , रोहित और उनकी मां से वे अलग रहते थे । हाल ही मैं उनकी मृत्यु हो गई है । रोहित की मां ने रोहित और उनकी बहन रोहिणी को खुद काम करके उन्हें ना सिर्फ पाला  बल्कि पढ़ाया लिखाया भी ।  रोहित ने आपनी स्कूल की पढ़ाई सूरत के ...

Sachet parmpara singer kaise bane ?

 सचेत और परंपरा की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी । इन दोनो ने बहुत सारे गाने एक साथ गाए  है और उन्हें कंपोज भी किया है । कबीर सिंह मूवी का सुपरहिट गाना इन दोनो ने गाया है । ये दोनो मिले तब दोस्त थे लेकिन आगे जाकर इनकी दोस्ती  प्रेम मैं बदल गई ।  और इन दोनों ने शादी कर ली । सचेत टंडन    सचेत टंडन का जन्म 17 अगस्त को 1992 लखनऊ मैं हुआ ।इनकी पढ़ाई लिखाई लखनऊ के ही प्राइवेट  स्कूल में हुई थी । बाद मैं विश्व विश्वविद्यालय कॉलेज लखनऊ  से इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।    इनको  बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था। इस शौक को ही उन्होंने अपना करियर बनाने का सोच लिया । और मुंबई में आ गए आने के बाद इन्होंने आपने करियर की शुरुआत करने के लिए इंडियन टेलीविजन पर प्रसारित the voice india season -1 मैं हिस्सा लिया और रनरअप (विजयी ) हुए ।  परंपरा ठाकुर :    परंपरा ये एक राजपूत घरानेसे है ,  इनका जन्म 28 फेब्रुवारी 1992  मैं हुआ । इनका शुरुवाती बचपन और पढ़ाई लिखाई दिल्ली से ही हुई । इन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉले...