सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Struggle story of Jim Carrey/success story of comedian actor jim carrey

 परिचय 

जिम कैरी का पूरा नाम जेम्स यूजीन कैरी है । और वह एक अमेरिकन कॉमेडियन एक्टर है ,जो अपनी कॉमेडी के कारण जानी जाती है। जिम कैरी अपने बचपन से ही कॉमेडी की तरफ आकर्षित थे । उन्हें बचपन से ही अपने खुद पर काफी विश्वास रहता था । 

बचपन

जिम कैरी का जन्म 17 जनवरी 1962 में न्यूमार्केट कनाडा के ऑन्टेरियो मैं हुआ।  उनके पिता का नाम पर्सी कैरी है और मां का नाम कैथलीन कैरी है । जिम कैरी को तीन बड़े भाई और एक बहन है। उनके पिता म्यूजिशियन की एक छोटी सी नौकरी किया करती थे। लेकिन किसी कारण इनकी यह नौकरी छूट गई थी । रहने  के लिए खुद का घर नहीं था । खुद के पास इतनी भी पैसे नहीं थे कि कोई घर किराए से ले सके इसीलिए उनका पूरा परिवार एक वैन में किराए से रहता था । म्यूजिशियन की नौकरी छूटने के बाद उनके पिता ने सफाई की नौकरी करनी शुरू कर दी टॉयलेट ,वॉशरूम साफ किया करते थे।

ऐसे हालात में भी उन्होंने जिम कैरी को स्कूल भेजना शुरू कर दिया । स्कूल में उनके साथ टीचर ने एक डील की हुई थी। आगर वे क्लास में शांत बैठे रहते तो उन्हें स्कूल छूटने के 5 मिनट पहले बच्चों के सामने परफॉर्म करने का मौका मिलेगा । जिम कैरी इन्ही 5 मिनट के लिए रोज स्कूल जाया करते थे और दिन भर इन 5 मिनट का इंतजार करते रहते और क्लास में शांत बैठते । इन मिले हुए 5 मिनट में वे जो भी मन में आए वह बनत थे । कभी कोई इंसान ,कभी लड़की तो कभी जानवर बना करते और बच्चों को हंसाया करते । बचपन से ही उन्हें कॉमेडी करने का बहुत बड़ा शौक लग गया था । उनके लिए कॉमेडी ही एकमात्र जरिया था अपनी और अपने परिवार के हालात सुधारने का । 

जिम कैरी को अपने खुद के ऊपर काफी विश्वास था । 10 साल की छोटी सी उम्र में ही उन्होंने कैरल ब्रूनेट शो की अभिनेत्री कैरल ब्रूनेट  को एक लेटर लिखा था कि मैं एक बेहतरीन एक्टर हूं । कैरल ब्रूनेट शशि जवाब आने पर वे बहुत खुश हुई थे । उनके पिता ने उनकी ये मेहनत देखकर वे  उन्हें एक कॉमेडी क्लब में परफॉर्म करने के लिए लेकर गए । वहां पर जिम कैरे क परफॉर्मेंस बहुत ही ज्यादा खराब हुई थी। जिसके कारण जिम कैरी काफी निराश हो गए थे । 

टॉयलेट साफ करने से लेकर लास वेगस, द कॉमेडी स्टोर मैं परफॉर्म करने तक का सफर

घर में पैसों की कमी थी ऐसे में घर से उन्हें कोई आर्थिक सपोर्ट मिल पाना मुश्किल था । इसीलिए उन्होंने 15 साल की उम्र में ही स्कूल छोड़ दिया और टॉयलेट सफाई करने का काम शुरू कर दिया । अब उनके लाइफ में टॉयलेट की सफाई और कॉमेडी के सिवा कुछ भी बचा नहीं था । काम करने के साथ-साथ उन्होंने अपने पैशन पर भी ध्यान दिया । कुछ वक्त गुजरने के बाद जिम कैरी पूरी तैयारी के साथ वापस स्टेज पर आए । इसके बाद वे ओपन माइक से रेगुलर शो करने लगे । पहले उन्हें वहां पर किए हुए शो के पैसे नहीं मिलते थे । लेकिन धीरे-धीरे वक्त गुजरने के बाद उन्हें वहां पर किए हुए शो के पैसे मिलने लगे । अब उनका काम पहले से बेहतर हो गया था । उनकी लोगों के मन में प्रतिष्ठा काफी तेजी से बढ़ती जा रही थी । टोरंटो  स्टार न्यूज़पेपर में उनके बारे में लिखा गया कि जिम कैरी एक सितारा है जो धीरे-धीरे जन्म  ले रहा है । 

उसके बाद उन्हें एक कॉमेडियन रॉडनी डेंजरफील्ड ने साइन किया । जिसके चलते जिम कैरी डेंजरफील्ड के शो की लास वेगास मैं तैयारी कर रहे थे । वहां पर जिम कैरी ने द कॉमेडी स्टोर में परफॉर्म करना शुरू कर दिया । 

10 मिलियन डॉलर चेक साइन करने से लेकर हॉलीवुड फिल्मों में काम करने तक का सफर 

उन्होंने अपना रुख टीवी और हॉलीवुड फिल्मों की तरफ भी किया । और सैटरडे नाइट लाइव , के कास्ट मेंबर के लिए ऑडिशन देने के लिए गए । लेकिन वहां पर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया । उसके बाद उन्होंने 1984 में दो फैक्ट्री में काम किया । 

जिम कैरी कहते हैं कि हमारा माइक जैसा सोचता है वैसा ही अक्सर होता है अगर  पॉजिटिव सोचने लगे  है तो पॉजिटिव ही होता है ,अगर नेगेटिव सोचता है तो नेगेटिव ही होता है। उन्होंने यह तय कर लिया था कि मुझे हॉलीवुड फिल्मों में एक्टर बनना है और मैं बनके ही रहूंगा। 1989 मैं उन्होंने एक चेक लिया उस पर नाम लिखा टू जिम कैरी, फॉर एक्टिंग सर्विसेज रेंडर्ड , अमाउंट लिखी 10 मिलियन डॉलर ,तारीख 5 साल बाद की लिखी ,उसके नीचे अपना साइन किया और  चेक अपनी पॉकेट में रख दिया ।

 दिन में कहीं बार जब उस पॉकेट में रखे चेक की तरफ देखते थे और सोचते थे कि इस को हासिल करने के लिए मैं क्या कर सकता हूं ? मैं क्या कर रहा हूं ? लोग उनके पास आते और कहते थे तेरे बस की बात नहीं है ये , तू रहने दे तेरे से यह नहीं होगा , लेकिन जिम कैरी करते रहते की यह मेरी बस की बात है मैं जरूर करूंगा । उन्होंने अपनी मेहनत में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी । उन्होंने वह सारी स्किल अपने अंदर लाई जो कि एक अच्छे एक्टर को चाहिए होती है । उन्हें छोटे छोटे रोल मिलने लगे जिससे वह अपना गुजारा कर पाते । 

उसके बाद उन्हें ठीक 5 साल बाद 1994 मैं फिल्म डम एंड डंबर मिली । जिसमें उनका साइड रोल था । जिसके लिए उन्हें एक्टिंग सर्विसेज रेंडर्ड , 10 मिलियन डॉलर का चेक मिला । उन्होंने जो सोचा था वही हासिल किया । डंब एंड डंबर यह उनकी पहली फिल्म थी यह फिल्म दुनिया भर में बहुत हिट साबित हुई । उसके बाद उन्होंने उसी  साल आई हुई फिल्म , एस वेंचुरा पेट डिटेक्टिव फिल्म में मुख्य किरदार निभाया जिसके लिए उन्हें अपना पहला गोल्डन ग्लोब अवार्ड नॉमिनेशन भी मिला । उसके बाद उन्होंने कई सारी फिल्मों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । 

डिप्रेशन का शिकार थे जिम कैरी 

जो शख्स दूसरों को हंसाया करता था वह खुद ही अंदर से टूटा हुआ था । जिम कैरी को लंबे समय तक डिप्रेशन से भी लड़ना पड़ा था । इसके लिए उनका इलाज भी चल रहा था । इलाज के दौरान वे प्रैजैक नाम की दवाइयां  लिया करते थे । प्रैजैक डिप्रेशन से लड़ने वाली दवा है जिसे बड़े डिप्रेशन वाले पेशेंट को दी जाती है । 

शुरुआती दिनों में पैसों का अभाव था जिसके कारण काम का बोझ सर पर जल्दी आ गया । अपना पूरा बचपन बिना दोस्तों के बिताना पड़ा था । इन सब चीजों का उनकी जिंदगी पर काफी गहरा असर पड़ा था । जिसके कारण वे डिप्रेशन के शिकार हो गए । डिप्रेशन के कारण उनकी  रिलेशनशिप भी टूटी थी । स्क्रीन पर सबको हंसाने वाले डिप्रेशन के इतने बड़े शिकार होंगे यह किसी ने नहीं सोचा होगा । कैमरा के सामने आने से पहले वे एड्रेनलिन के इंजेक्शन लेते और उसके बाद कैमरा के सामने आते थे। 

उन्हें डिप्रेशन से बाहर आने के लिए दवाइयों का ही सहारा लेना पड़ता था । दवाइयों के बिना उनका डिप्रेशन कम नहीं होता था । लेकिन फिर भी उन्होंने यह डिसाइड कर लिया था की मुझे ताउम्र यह दवाइयां नहीं खानी है । उन्होंने अपना पूरा लक्ष्य खुद के ऊपर साधा और इसी की और प्रयास करना शुरू कर दिया । उन्हें इसके लिए काफी वक्त लगा लेकिन धीरे-धीरे सब कुछ वैसे हो रहा था जैसा वह चाहते थे। 

उन्होंने धीरे-धीरे डिप्रेशन की दवाइयां लेनी बंद कर दी । इसके अलावा उन्होंने शराब और किसी भी तरह के डर से दूरी बना ली । यहां तक कि उन्होंने कॉफी पीना भी छोड़ दिया । उनका कहना था कि जिंदगी बहुत खूबसूरत है और मुझे इस एहसास को पाने के लिए किसी बाहरी एलिमेंट की कोई जरूरत नहीं है । 

इसके बाद उन्होंने अपना सारा ध्यान कॉमेडी एक्टिंग की तरफ लगा दिया और वह आज दुनिया के बेहतरीन कॉमेडी एक्टर्स में से एक है । इनकी लाइफ से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है ।

Sylvester Stallone struggle story / success story of Sylvester Stallone

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Success story of Dr. Vivek bindra / फुटपाथ पर बेचते थे डिक्शनरी

मशहूर मोटिवेशनल और बिजनेस कोच डॉ . विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय । बचपन मैं जिसने अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए फुटपाथ पर डिक्शनरी बेची आज वो  एशिया का सबसे बड़ा मोटिवेशनल स्पीकर बन गया ।   जिसने कभी अपना बिजनेस बचाने के लिय टॉयलेट साफ किया था  । आज उसकी  सलाह लेकर कितने बिजनेसमैन लाखों करोड़ों रुपयों मैं खेल रहे ।  बचपन  विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 मैं भारत के लखनऊ राज्य में हुआ । जब वो 2 से 3 साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई और उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली , इतनी छोटीसी उम्र मैं ही अपने मां बाप से बिछड़ गए । उसके बाद उनका पालन पोषण उनके दादा ने किया ।  उनको बचपन से ही स्पोर्ट का बहुत ही शौक था, जब वो कोई भी हरा वह मैच जीते थे तो उसे अपनी लाइफ से रिलेट करते थे उनका दिमाग इतना तेज था की बचपन से ही बिजनेसमैन की तरह काम करने लगा था ।  जब वो। 16 से 17 साल के थे तभी उन्होंने पार्ट टाइम बिजनेस करना शुरू कर दिया था । उन्होंने अपनी कॉलनी मैं होम ट्यूशन के पर्चे बाटने शुरू कर दिए ।  अपनी एक टीचर्स की टीम बनाई और और बच्चों को पढ़ान...

Struggle story of Rohit zinjurke / सेल्समैन का काम करने से लेकर 1 स्टार बनने तक का सफर

 रोहित ने अपने वीडियो से लोगो के सामने अपनी एक अलग पहचान  बनाई है। रोहित attitude , slow motion, expression, and action के वीडियो  बनाते है सात ही इन्ह विडियो को लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है । आज रोहित को अपने टैलेंट के कारण हर कोई पहचानता है साथ ही  आज ये  लोगों के लिए  किसी superstar , film star से कम नही है । लेकिन रोहित का जीवन पहले से ही ऐसा नहीं था उन्होंने ये मुकाम कढ़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है ।      बचपन   रोहित का जन्म 9 अप्रैल 2000 सूरत (गुजरात) मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार मैं हुआ ।  परिवार मैं अभी केवल 3 लोग है रोहित  उनकी मां  और उनकी बहन रोहिणी जो की अभी कॉलेज में पढ़ती है  ।आगर बात की जाए उनके पापा की तो उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी कभी ली ही  नही , रोहित और उनकी मां से वे अलग रहते थे । हाल ही मैं उनकी मृत्यु हो गई है । रोहित की मां ने रोहित और उनकी बहन रोहिणी को खुद काम करके उन्हें ना सिर्फ पाला  बल्कि पढ़ाया लिखाया भी ।  रोहित ने आपनी स्कूल की पढ़ाई सूरत के ...

Sachet parmpara singer kaise bane ?

 सचेत और परंपरा की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी । इन दोनो ने बहुत सारे गाने एक साथ गाए  है और उन्हें कंपोज भी किया है । कबीर सिंह मूवी का सुपरहिट गाना इन दोनो ने गाया है । ये दोनो मिले तब दोस्त थे लेकिन आगे जाकर इनकी दोस्ती  प्रेम मैं बदल गई ।  और इन दोनों ने शादी कर ली । सचेत टंडन    सचेत टंडन का जन्म 17 अगस्त को 1992 लखनऊ मैं हुआ ।इनकी पढ़ाई लिखाई लखनऊ के ही प्राइवेट  स्कूल में हुई थी । बाद मैं विश्व विश्वविद्यालय कॉलेज लखनऊ  से इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।    इनको  बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था। इस शौक को ही उन्होंने अपना करियर बनाने का सोच लिया । और मुंबई में आ गए आने के बाद इन्होंने आपने करियर की शुरुआत करने के लिए इंडियन टेलीविजन पर प्रसारित the voice india season -1 मैं हिस्सा लिया और रनरअप (विजयी ) हुए ।  परंपरा ठाकुर :    परंपरा ये एक राजपूत घरानेसे है ,  इनका जन्म 28 फेब्रुवारी 1992  मैं हुआ । इनका शुरुवाती बचपन और पढ़ाई लिखाई दिल्ली से ही हुई । इन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉले...