सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Success story of Rajkumar Rao

 परिचय 

 राजकुमार राव का असली नाम राजकुमार यादव है । राजकुमार राव भारतीय फिल्म अभिनेता है । 2010 में आई फिल्म लव सेक्स और धोखा से अपने अभिनय की शुरुआत की थी । शहीद फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया है । राजकुमार राव नई पीढ़ी के जाने माने अभिनेता और में से एक है। 

परिवार 

 राजकुमार राव का जन्म 31 अगस्त 1984 भारत हरियाणा के गुड़गांव के एक मध्यम परिवार मैं हुआ । इनके पिता का नाम सत्य पाल यादव है और ये हरियाणा के रेवेन्यू डिपार्टमेंट में  पटवारी का किया करते थे । और उनकी मां का नाम कमलेश यादव यादव है और वह  गृहणी है । उनके अलावा उन्हें एक भाई है जिसका नाम अमित यादव ,और एक बहन है जिसका नाम मोनिका  यादव है । 

एक्टिंग करने का शौक कैसे लगा ?

राजकुमार राव के  परिवार में दूर-दूर तक कोई फिल्म इंडस्ट्री में नहीं था । लेकिन उनका पूरा परिवार फिल्म देखना काफी पसंद किया करता था । हर सेटरडे और संडे को वीसीआर लगाके चार से पांच फिल्में देखा करते थे । राजकुमार राव फिल्मों के किरदारों की कॉपी करते और उनकी तरह एक्टिंग करने की कोशिश किया करते । इसी कारण उनका एक्टिंग की  तरफ अट्रैक्शन बढ़ने लगा था । उन्हें ऐसा लगने  लगा था कि  फिल्म इंडस्ट्री से अच्छी  कोई  दुनिया ही नहीं है । 

इसके लिए उनके घर वालों ने भी उन्हें काफी सपोर्ट किया । राजकुमार राव बताती है कि मेरे पैरंट्स  ने  मुझ पर कभी किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला, कभी मुझे किसी चीज के लिए रोका टोका नहीं ।  मुझे जो चाहे वह करने दिया । 

राजकुमार राव जब स्कूल में थे तब स्टेज और डांस कॉन्पिटिशन में हिस्सा लिया करते । वे जब पांचवी कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे तभी उन्होंने मार्शल आर्ट का पूरा प्रशिक्षण लिया साथ ही ताइकांडो मैं  राष्ट्रीय स्वर्ण पदक जीता । उनका एक्टिंग के प्रति काफी इंटरेस्ट बढ़ने लगा। 

एक्टिंग का कोर्स किया 

अपनी दसवीं कक्षा की पढ़ाई पूरी करने के बाद दिल्ली के आत्माराम सनातन धर्मा कॉलेज से आर्ट में आपनी  ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी  की । इसी दौरान उन्होंने दिल्ली में ही श्री राम सेंटर फॉर   आर्ट एंड कल्चर से  2 साल का एक्टिंग  डिप्लोमा का कोर्स पूरा किया । 

 उस वक्त राजकुमार राव हर रोज कॉलेज जाने के लिए और एक्टिंग सीखने के लिए अपने गुड़गांव से दिल्ली तक बस से जाया करते थे।  वापस घर आने के लिए उन्हें हर रोज रात के 10 से 11 से  बजते थे । अपना एक्टिंग का डिप्लोमा पूरा करने के बाद , पुणे के टेलीविजन इंडस्ट्री ऑफ इंडिया इंस्टिट्यूट में एडमिशन लिया और वहां पर 2 साल बिताएं । इस बीच उन्होंने एक्टिंग सीख ली ।

पारले जी बिस्किट खा कर दिया फिल्म के लिए ऑडिशन 

साल 2008 में अपने सपनों को साकार करने के लिए सपनों के शहर  मुंबई की ओर निकल पड़े । यहीं से उनका स्ट्रगल और बढ़ गया । परिवार में ऐसा कोई नही  था कि जो फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा हो जो उनकी मदद कर सके । 

 मुंबई में आने के बाद उन्होंने ऐड्स और फिल्मों के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया । ऑडिशन देने के लिए काफी भागदौड़ करनी पड़ी । जहां पर भी ऑडिशन चल रहा था वहां पर जाकर खड़े होते थे  ऑडिशन देने के लिए लेट ना हो इसलिए जल्दबाजी में पारले जी बिस्किट खाकर या कोक , फ्रूटी पीकर उसे लंच समझ कर खाते और ऑडिशन देने के लिए निकल पड़ते थे । उस वक्त वह फाइनेंशली भी काफी परेशान थे । 

उन्होंने काफी सारी ऐड्स और फिल्मों के लिए ऑडिशन दिए लेकिन कुछ बात नहीं बनी । कई जगहों पर बात बनी मगर फिल्म शुरू नहीं हो पाई कुछ जगह पर फिल्म की शुरुआत हुई लेकिन किसी कारण वह फिल्म बंद हो गई । एक से डेढ़ साल तक ऐसा ही चलता रहा ना उन्हें कोई फिल्म मिली ना ही कोई ऐड्स । 

फिल्म इंडस्ट्री में रखा अपना कदम 

 एक से डेढ़ साल तक कड़ी मेहनत करने के बाद । इसके चलते उन्होंने एक न्यूज़ पेपर में एक न्यूज़ पड़ी की दिबाकर बैनर्जी लव सेक्स और धोखा फिल्म  कर रहे हैं और उन्हें एक नए एक्टर्स की तलाश है । यह न्यूज़ पढ़ने के बाद राजकुमार राव ऑडिशन देने के लिए उनके ऑफिस गए और दिबाकर बैनर्जी के कास्टिंग डायरेक्टर अतुल मोगिया को स्टोरी दिखाई । 

 स्टोरी देखने के बाद उन्होंने राजकुमार राव को ऑडिशन देने के लिए बुलाया जब उनका ऑडिशन हुआ तो दिबाकर बैनर्जी को उनका ऑडिशन काफी पसंद आया और उन्होंने राजकुमार राव को लव सेक्स और धोखा फिल्म के लिए लिया । यह राजकुमार राव की पहली फिल्म थी । इस फिल्म में अपना किरदार निभाने के बाद उन्होंने कई सारे फिल्मों में काम किया । उन्हें 2013 में आई फिल्म शहीद के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बना  ली ।  और एक के बाद एक फिल्में करते चले गए  ।

  

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Success story of Dr. Vivek bindra / फुटपाथ पर बेचते थे डिक्शनरी

मशहूर मोटिवेशनल और बिजनेस कोच डॉ . विवेक बिंद्रा का जीवन परिचय । बचपन मैं जिसने अपनी पढ़ाई का खर्च उठाने के लिए फुटपाथ पर डिक्शनरी बेची आज वो  एशिया का सबसे बड़ा मोटिवेशनल स्पीकर बन गया ।   जिसने कभी अपना बिजनेस बचाने के लिय टॉयलेट साफ किया था  । आज उसकी  सलाह लेकर कितने बिजनेसमैन लाखों करोड़ों रुपयों मैं खेल रहे ।  बचपन  विवेक बिंद्रा का जन्म 5 अप्रैल 1982 मैं भारत के लखनऊ राज्य में हुआ । जब वो 2 से 3 साल के थे तभी उनके पिता की मृत्यु हो गई और उनकी मां ने दूसरी शादी कर ली , इतनी छोटीसी उम्र मैं ही अपने मां बाप से बिछड़ गए । उसके बाद उनका पालन पोषण उनके दादा ने किया ।  उनको बचपन से ही स्पोर्ट का बहुत ही शौक था, जब वो कोई भी हरा वह मैच जीते थे तो उसे अपनी लाइफ से रिलेट करते थे उनका दिमाग इतना तेज था की बचपन से ही बिजनेसमैन की तरह काम करने लगा था ।  जब वो। 16 से 17 साल के थे तभी उन्होंने पार्ट टाइम बिजनेस करना शुरू कर दिया था । उन्होंने अपनी कॉलनी मैं होम ट्यूशन के पर्चे बाटने शुरू कर दिए ।  अपनी एक टीचर्स की टीम बनाई और और बच्चों को पढ़ान...

Struggle story of Rohit zinjurke / सेल्समैन का काम करने से लेकर 1 स्टार बनने तक का सफर

 रोहित ने अपने वीडियो से लोगो के सामने अपनी एक अलग पहचान  बनाई है। रोहित attitude , slow motion, expression, and action के वीडियो  बनाते है सात ही इन्ह विडियो को लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है । आज रोहित को अपने टैलेंट के कारण हर कोई पहचानता है साथ ही  आज ये  लोगों के लिए  किसी superstar , film star से कम नही है । लेकिन रोहित का जीवन पहले से ही ऐसा नहीं था उन्होंने ये मुकाम कढ़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है ।      बचपन   रोहित का जन्म 9 अप्रैल 2000 सूरत (गुजरात) मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार मैं हुआ ।  परिवार मैं अभी केवल 3 लोग है रोहित  उनकी मां  और उनकी बहन रोहिणी जो की अभी कॉलेज में पढ़ती है  ।आगर बात की जाए उनके पापा की तो उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी कभी ली ही  नही , रोहित और उनकी मां से वे अलग रहते थे । हाल ही मैं उनकी मृत्यु हो गई है । रोहित की मां ने रोहित और उनकी बहन रोहिणी को खुद काम करके उन्हें ना सिर्फ पाला  बल्कि पढ़ाया लिखाया भी ।  रोहित ने आपनी स्कूल की पढ़ाई सूरत के ...

Sachet parmpara singer kaise bane ?

 सचेत और परंपरा की मुलाकात एक शो के दौरान हुई थी । इन दोनो ने बहुत सारे गाने एक साथ गाए  है और उन्हें कंपोज भी किया है । कबीर सिंह मूवी का सुपरहिट गाना इन दोनो ने गाया है । ये दोनो मिले तब दोस्त थे लेकिन आगे जाकर इनकी दोस्ती  प्रेम मैं बदल गई ।  और इन दोनों ने शादी कर ली । सचेत टंडन    सचेत टंडन का जन्म 17 अगस्त को 1992 लखनऊ मैं हुआ ।इनकी पढ़ाई लिखाई लखनऊ के ही प्राइवेट  स्कूल में हुई थी । बाद मैं विश्व विश्वविद्यालय कॉलेज लखनऊ  से इन्होंने अपने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की।    इनको  बचपन से ही संगीत का बहुत शौक था। इस शौक को ही उन्होंने अपना करियर बनाने का सोच लिया । और मुंबई में आ गए आने के बाद इन्होंने आपने करियर की शुरुआत करने के लिए इंडियन टेलीविजन पर प्रसारित the voice india season -1 मैं हिस्सा लिया और रनरअप (विजयी ) हुए ।  परंपरा ठाकुर :    परंपरा ये एक राजपूत घरानेसे है ,  इनका जन्म 28 फेब्रुवारी 1992  मैं हुआ । इनका शुरुवाती बचपन और पढ़ाई लिखाई दिल्ली से ही हुई । इन्होंने दिल्ली के श्रीराम कॉले...