सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Google ke CEO Sundar pichai / कभी पढ़ाई के लिए बेचने पड़े थे मां के गहने

 परिचय 

सुंदर पिचाई अमेरिकी व्यवसाई है । मूल रूप से वे इंडिया के रहने वाले है । जैसा कि सबको पता है कि सुंदर पिचाई गूगल के सीईओ  है  । इन्होंने यह सीईओ का पद 2 अक्टूबर 2015 15 को ग्रहण किया था । लेकिन उन्हें यह सफर तय करने के लिए काफी सारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा । आज हम इसी के बारे में जानेंगे । 

जन्म 

सुंदर पिचाई का वास्तविक नाम सुंदर राजेन पिचाई है । इनका जन्म 10 जून  1972 मैं भारत के तमिलनाडु के एक छोटे से गांव मदुरई मैं हुआ था । उनके पिता का नाम रघुनाथ पिचाई है । जो कि एक ब्रिटिश समूह के सीईसी मैं एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे । तथा उनकी मां का नाम लक्ष्मी पिचाई है । जो कि एक स्टोनोग्राफर थी । अपने माता-पिता के अलावा सुंदर पिचाई को एक भाई भी है जिसका नाम श्रीनिवासन पिचाई है । उनका पूरा परिवार एक छोटे से कमरे के मकान में रहता था । 

बचपन 

जब सुंदर पिचाई 12 साल की थी तब उनके पिता घर में एक लैंडलाइन फोन लेकर आए थे । उनके अंदर एक विशेष गुण था वे आसानी से अपनी लैंडलाइन फोन में डायल किए गए सभी नंबरों को बहुत ही अच्छी तरह से याद कर लेते थे । इसके अलावा सुंदर पिचाई पढ़ाई में भी काफी अच्छे खासे थे । स्कूल के टाइम में वह क्रिकेट के काफी दीवाने थे साथ ही स्कूल के क्रिकेट टीम के कप्तान भी रहते थे।

शिक्षा 

सुंदर पिचाई ने जवाहर नवोदय विद्यालय अशोक नगर चेन्नई से अपनी दसवीं की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद वना वानी स्कूल चेन्नई मैं स्थित जूनियर कॉलेज से 12 वी की कक्षा पूरी की।  उसके बाद आईआईटी खड़कपुर से अपनी मेटालर्जिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की । उन्हें अपने टैलेंट के कारण  आईआईटी में रजत पदक से सम्मानित किया गया । 

उसके बाद कैलिफ़ोर्निया के  स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में प्रवेश लिया और भौतिक विज्ञान में मास्टर इन साइंस की डिग्री हासिल की ।  मास्टर इन साइंस की डिग्री हासिल करने के बाद व्हार्टन यूनिवर्सिटी ऑफ पेंसिलवेनिया से MBA की पढ़ाई पूरी कर ली । 

गूगल के सीईओ बनने तक का सफर । 

गूगल कंपनी से जुड़ने से पहले सुंदर पिचाई मैकिंसरी एंड कंपनी और अप्लाइड मैटेरियल मैं काम करते थे।  सुंदर पिचाई पहली बार 2004 में गूगल से जुड़े । शुरू शुरू में उन्होंने एक छोटी सी टीम के साथ गूगल सर्च टूल बार पर काम करना शुरू कर दिया । गूगल में काम करते समय उनके मन में एक नए खुराफाती आईडिया ने जन्म लिया । वह आईडिया था गूगल का खुद का वेब ब्राउज़र बनाना । उन्होंने अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में उस टाइम के गूगल के सीईओ से भी बात की लेकिन उन्होंने यह प्रोजेक्ट बहुत महंगा है कहकर इस प्रोजेक्ट के लिए साफ मना कर दिया । 

लेकिन इसके बाद भी सुंदर पिचाई ने हार नहीं मानी । गूगल के अन्य पार्टनर से बात करके उन्हें अपने प्रोजेक्ट के बारे अच्छी तरह से समझा कर किसी भी तरह से मना लिया । और 2 सितंबर 2008 को उन्होंने गूगल का खुद का वेब ब्राउज़र लॉन्च कर दिया।  जिसका नाम गूगल क्रोम रखा गया था । वर्तमान समय में गूगल क्रोम दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला वेब ब्राउज़र है । सुंदर पिचाई की मेहनत और लगन के कारण उन्हें प्रोडक्ट के सिर्स् स्थान प्राप्त होते गए । जिसके बाद 2 अक्टूबर 2015 को उन्हें गूगल के सीईओ का पद दिया गया । आज वर्तमान समय में सुंदर पिचाई दुनिया के टॉप सीईओ के लिस्ट में आते हैं । 3 दिसंबर 2019 को वे अल्फाबेट के सीईओ बन गए थे । 

ऐसा कहा जाता है कि सुंदर पिचाई को पढ़ाने के लिए उनकी मां ने अपने गहने बेच दिए थे । और आज उसी सुंदर पिचाई की नेटवर्थ $600 मिलियन से से भी ज्यादा है । सुंदर पिचाई की ऐसी संघर्ष भरी जिंदगी देखकर हमें इनकी जीवनी से काफी प्रेरणा मिल सकती है । 

परिवार

सुंदर पिचाई के पत्नी का नाम अंजली पिचाई है । जिनसे उन्हें एक बेटा और एक बेटी है बेटे का नाम किरण पिचाई है । और बेटी का नाम काव्या पिचाई है । 


शायद आपको यह पोस्ट पसंद आ सकती है 👇

अपाहिज होते हुए भी 14 साल की उम्र मैं ही कैसे बना मोटिवेशनल स्पीकर रैपर

रविवार के दिन छुट्टी क्यों होती है ? UPC मैं भी पूछा गया था यह सवाल 


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Struggle story of Rohit zinjurke / सेल्समैन का काम करने से लेकर 1 स्टार बनने तक का सफर

 रोहित ने अपने वीडियो से लोगो के सामने अपनी एक अलग पहचान  बनाई है। रोहित attitude , slow motion, expression, and action के वीडियो  बनाते है सात ही इन्ह विडियो को लोगो द्वारा काफी पसंद भी किया जाता है । आज रोहित को अपने टैलेंट के कारण हर कोई पहचानता है साथ ही  आज ये  लोगों के लिए  किसी superstar , film star से कम नही है । लेकिन रोहित का जीवन पहले से ही ऐसा नहीं था उन्होंने ये मुकाम कढ़ी मेहनत और लगन से हासिल किया है ।      बचपन   रोहित का जन्म 9 अप्रैल 2000 सूरत (गुजरात) मैं एक मध्यम वर्गीय परिवार मैं हुआ ।  परिवार मैं अभी केवल 3 लोग है रोहित  उनकी मां  और उनकी बहन रोहिणी जो की अभी कॉलेज में पढ़ती है  ।आगर बात की जाए उनके पापा की तो उन्होंने अपने परिवार की जिम्मेदारी कभी ली ही  नही , रोहित और उनकी मां से वे अलग रहते थे । हाल ही मैं उनकी मृत्यु हो गई है । रोहित की मां ने रोहित और उनकी बहन रोहिणी को खुद काम करके उन्हें ना सिर्फ पाला  बल्कि पढ़ाया लिखाया भी ।  रोहित ने आपनी स्कूल की पढ़ाई सूरत के ...

success story of p.v sindhu

परिचय  पी.वी सिंधु का पूरा नाम पुसरला वेंकट सिंधु है । पुसरला इनका सरनेम है । हिंदू 21वीं सदी की सबसे प्रसिद्ध भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी है और ये  बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल और ओलपिक सिल्वर मेडल जीतने वाली भारतीय पहली महिला है । साथ वर्तमान के रैंक में इनका नाम 7 वे स्थान पर आता है ।  इन्होंने जापान में चल रहे टोक्यो ओलंपिक 2020 में ब्रोंज मेडल हासिल किया है। रियो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने के बाद उनकी कास्ट को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया था । इन्हें अब तक ही अवार्ड  और पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।  परिवार / बचपन पी.वी सिंधु का जन्म 5 जुलाई 1995 भारत में आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद में हुआ । इनके पिता का नाम पी.वी रामन और मां का नाम पी . विजया है । इनके माता-पिता दोनों ही नेशनल लेवल के वॉलीबॉल के खिलाड़ी रह चुके हैं । इनके पिता भारतीय वॉलीबॉल टीम के सदस्य थे और उन्होंने अपने शानदार खेल से 1986 मैं सिओल एशियन खेल में ब्रोंज मेडल हासिल किया था । खेलों में अपना योगदान देने के लिए उन्हें भारत सरकार ने 2002 में अर्जुन पुरस्कार से ...

Mohamed siraj kaise bane indian cricket team ke tej gendbaaz ? Struggle story of Mohamed siraj

परिचय  मोहम्मद सिराज भारतीय टीम के युवा तेज गेंदबाज है आज वह  कामयाबी की बुलंदी को छू रहे हैं लेकिन उन्होंने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए  काफी मेहनत और स्ट्रगल किया है ।  वह भारतीय  क्रिकेट टीम के  ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने कभी क्रिकेट एकेडमी में ट्रेनिंग नहीं ली वह अपनी खुद की मेहनत  और प्रैक्टिस के कारण ही यहां तक पहुंच पाए हैं । उनके पास इतने पैसे नहीं थी कि वह किसी क्रिकेट एकेडमी ज्वाइन करके उसकी फीस भर सके  अपने इतने कठिन हालात होते हुए भी उन्होंने कभी-भी हार नहीं मानी और आगे बढ़ते रहें ।  बचपन मोहम्मद सिराज का जन्म 13 मार्च 1994 में हैदराबाद में हुआ उनके परिवार में उनके अलावा उनके बड़े भाई और माता-पिता रोते हैं। उनके भाई का नाम इस्माइल है । उनके पिता मोहम्मद घौस हैदराबाद शहर में ऑटो रिक्शा चलाने का काम किया करते थे ।  और उनकी माता शबाना बेगम लोगों के घर में नौकरानी का काम किया करती थी । उनके पास खुद का घर ना  होने के कारण वह हैदराबाद के बंजारा हिल्स  इलाके मैं एक छोटी सी  किराए के  मकान में रहते थे । सिराज का बचपन...