परिचय अवनी लेखरा भारतीय महिला पैरा राइफल निशानेबाज की खिलाड़ी है । उन्होंने हाल ही में टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 10 मीटर ए आर स्टैंडिंग एमएच -1 में गोल्ड मेडल जीता है और एक नया इतिहास बनाया है । भारत के पैरा ओलंपिक इतिहास में भारत का निशानेबाजी में यह पहला गोल्ड मेडल है । जन्म /परिवार अवनी लेखरा का जन्म 8 नवंबर 2001 मैं भारत के जयपुर राजस्थान में हुआ । इनके पिता का नाम प्रवीण लेखरा है तथा मां का नाम श्वेता लेखरा है । उनका पूरा परिवार जयपुर में रहता है । अवनी ने अपनी प्राथमिक पढ़ाई पूरी करने के बाद । राजस्थान के विश्वविद्यालय जयपुर ( यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान जयपुर ) से लॉ की पढ़ाई पूरी कर रही है । कहां से मिली शूटिंग की प्रेरणा अवनी जब 12 साल की थी जब अपने पापा के साथ जयपुर से धौलपुर का सफर कर रही थी । इसी दौरान रास्ते में ही वह एक बड़ी दुर्घटना का शिकार हुई । इस दुर्घटना में उनके पिता को ज्यादा चोट नहीं आई जिसके कारण वह जल्दी ठीक हो गए । लेकिन अवनी की इस दुर्घटना में रीड की हड्डी टूट गई जिसके कारण वह जिंदगी भर के लिए चलने फिरने के लिए असमर्थ हो गई...
People who struggled a lot to fulfill their dreams, faced every crisis that came their way, got out of a very difficult situation, had a lot of failures in life but never gave up because of that, kept working hard and fulfilled their own dreams. I am informing you about such people. So that you get an inspiration, motivation